गंगापार, अप्रैल 6 -- फूलपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों पर धूमधाम से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि समेत अन्य लोगों ने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। फूलपुर नगर पंचायत स्थित बीआरसी पर सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज के छात्र छात्राओं के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्काउट टीम के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी बीडीओ एचपी वर्मा द्वारा दिखाया गया। रैली फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग से होते हुए प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग तक निकाली गई। फिर वापस बीआरसी लौटी। रैली में छात्र छात्राओं व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रेरक नारे लगाये। बीआरसी सभागार म...