बरेली, अप्रैल 5 -- श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को जैन मंदिर रामपुर गार्डन से श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने नारियल फोड़कर किया। श्री बालाजी महाराज की पांचवीं शोभायात्रा में पहले ढोल के बाद गणपति महाराज की झांकी, ढ़ोल, बाहुबली हनुमान, भोलेनाथ, छोटे हनुमान, गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमान की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती की झांकी, राधाकृष्ण की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी अद्भुत शोभायमान हों रही थी। यात्रा के साथ बाहुबली हनुमान का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा दोपहर दो बजे जैन मंदिर रामपुर गार्डन से प्रारम्भ होकर कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किल...