एटा, अप्रैल 23 -- गुरुवार को डॉ भीमराव आंबेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं राधेश्याम निराला, चेयरमैन प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अतिथियों को संविधान शिल्पी बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया। संतोष कुमार सराफ, कुलदीप निराला, रामप्रताप लोधी, विकास माथुर, गिर्राज डीलर, रविंद्र सिंह, सुरेश चंद्र जाटव, मानवेंद्र सिंह जाटव, भूमिराज सिंह, मोनू जाटव, मुकेश भारती उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...