बिजनौर, फरवरी 27 -- एकादशी के अवसर पर नगर में रंगों का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में खूब अबीर गुलाल उड़ा। सड़क रंगों में सराबोर हो गई। एक दूसरे को रंग लगाया गया। जुलूस में कई झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रंगों की एकादशी रंगों का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस रामलीला ग्राउंड से शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह द्वारा किया गया। रंगों के इस पर्व में सभी हुरियारे मस्ती के साथ रंग उड़ते हुए चल रहे थे। जुलूस में झांकियां जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी। जुलूस जुलूस में सूखे रंग का प्रयोग किया गया । जिसमें अबीर और गुलाल उड़ते हुए शहर को रंगों से गुलाबी कर दिया। हरे पीले गुलाबी रंग उड़ने सभी हुरियारे अपनी मस्ती में नाचते हुए शहर की शोभा बढ़ा रहे थे। डीजे पर डांस कर हुरियारों ने अपना रं...