अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली बाबा भोलेनाथ की बरात को लेकर समिति पदाधिकारियों ने बुधवार को मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की। पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी पर 18वां महाशिवरात्रि महोत्सव होने जा रहा है। भगवान मंगलेश्वर महादेव दूल्हे के भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के दर्शन देंगे। 15 फरवरी महा शिवरात्रि को बाबा भोले नाथ की भव्य बरात का आयोजन किया गया है। बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी यात्रा में शामिल होगी, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनेगी। आयोजन में विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें राम, सीता, हनुमान, मां जानकी सहित अनेक देवी-देवताओं के स्वरूप देखने को मिलेंग...