ललितपुर, जून 22 -- ललितपुर। शहर में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को स्थानीय जगदीश मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति और हुंडैत परिवार की बैठक जगन्नाथ रथ यात्रा समिति अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी सोलह जुलाई गुरुवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने रथ यात्रा को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और कार्ययोजना तैयार की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि 15 जुलाई को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय ...