कानपुर, मार्च 5 -- होली पर्व के दूसरे दिन गुरूवार को शिवली कस्बे में धूमधाम व बैंड-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बारात में शामिल हुए। इस में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं युवाओं के जयघोष से माहौल धार्मिक बना। शिवली कस्बे में गुरूवार को बैंडबाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आरती उतारने के बाद बारात को रवाना कराया गया। धूमधाम के साथ निकली बारात मे युवाओं के जयकारे गूंजते रहे। बारात में शामिल लोग बैंड-बाजे की धुन पर रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकले। वहां से ओकारेश्वर मंदिर, रामेश्वर मंदिर, साकेत धाम, अथैया देवी मंदिर व मानशिला मंदिर के साथ ही कस्बे की प्रमुख गलियों में भ्रमण करते हुए जागेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान ब...