बहराइच, फरवरी 16 -- रुपईडीहा, संवाददाता। 90 बर्फ की सिल्लियों से बना विशाल शिवलिंग, उज्जैन से आये दर्जनों शिव भक्त डमरू वादक, शिव पार्वती की झांकी व हनुमान जी का विशाल स्वरूप आदि झांकियों ने दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटा ली। आधा दर्जन स्थानों पर विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरण किया गया। गांव से आबाल वृद्ध भगवान शंकर के गगनभेदी नारे लगाते देखे गए। श्री महाकाल सेवा समिति के सुमित जायसवाल, शिवम, आर्यान्श, पप्पू सहित चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ अश्विनी वैश्य आदि के सहयोग से भगवान शिव की बारात निकाली गई। श्री बाबा बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, जीतू कश्यप, राज चक्रवर्ती, गोविंद निषाद आदि दर्जनों उत्साहित युवाओं ने सिंघानिया मार्केट से बाबा बर्फानी का विशाल बर्फ का शिवलिंग बनवाया था। यह पूरी बारात सेंट्रल बैंक चौराहा, बजाजा मार्...