हाथरस, जून 28 -- हाथरस। रविवार को दानवीर शिरोमणी भामाशाहा शहर के मैंडू गेट स्थित महाजन धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, नगर पालिका चेयरमैन श्वेता चौधरी व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र महाजन, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, मानव महाजन, विवेक गुप्ता ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह आरती उतारक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के मैंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज आदि मुख्य बाजारों से गुजरी। शोभायात्रा में उज्जैन के डमरू पर श्रध्दालु थिरकते हुए चल रहे थे। महाकाली की झांकी, भोलेनाथ तांडव, अघोरी झांकी, बौहरे वाली मइया की झांकी आर्कषक का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकली शहर में भामाशाहा की शोभाय...