रामपुर, जनवरी 5 -- उत्सव पैलेस श्री सनातन रामलीला ग्राउंड कोसी मार्ग में प्रारंभ हो रहे श्रीमद् भागवत कथामृत के प्रचार के लिए रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा चंपाकुंवरी धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेक संगठनों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों भगवत प्रेमी बहनों ने कलश लेकर प्रतिभाग किया। कथा का वाचन स्वाती भारती द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, अलका जैन, सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुनील गोयल, मनोज अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सीताराम, राधेश्याम, राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...