अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने रविवार को भगवान चित्रगुप्त जयंती महोत्सव की शृंखला में भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा उल्लास के साथ निकाली। शोभायात्रा में डोले के साथ कई झांकियां शामिल रहीं। बाला की सराय जयगंज स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पं. सुशील कुमार उपाध्याय ने भगवान चित्रगुप्त का पंचामृत से स्नान कराकर उनका शृंगार किया। इसके बाद डोले पर भगवान चित्रगुप्त को विराजमान किया गया। शोभा यात्रा बाला की सराय से शुरु होकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बराई, खिरनी गेट पुलिस चौकी, आगरा रोड होते हुए केपी इंटर कॉलेज पर जाकर पूरी हुई। मुख्य अतिथि युवा उद्यमी अभिषेक सक्सेना रहे। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सक्सेना, डॉ. अनुज गोविंद ...