कन्नौज, मई 10 -- नगर में रविवार को भगवान बुद्ध के अनुयायियों द्वारा भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर ''बुद्धम शरणम गच्छामि'' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ​धम्म यात्रा का शुभारंभ नगर के एक. कोल्ड स्टोरेज के समीप से हुआ। शोभायात्रा मुख्य चौराहे, जीटी रोड, धोबी घाट, नंगापुर रोड और शहीद मार्ग से होते हुए पुनः प्रस्थान बिंदु पर संपन्न हुई। इस दौरान छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे सहित भाजपा नेताओं, मयंक गुप्ता, नीरज मिश्रा, राम कुमार पाठक और नगर अध्यक्ष संजू गुप्ता ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। विधायक अर्चना पांडे ने कहा कि "ऐसे आयोजनों से समाज में भगवान के प्रति आस्था और जागरूकता का संचार होता है। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान...