औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा नहर बाजार स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन शनिवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से झंडा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। झंडा यात्रा नहर बाजार से शुरू होकर सराय बाजार, स्टेशन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं। रथों पर सजी नौ देवियों की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर झंडा चढ़ाते हैं। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में झंडा चढ़ाने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.