बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु सरवंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव से पूर्व शनिवार को शोभायात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु साहेब की शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के साथ ही सभी धर्मो के लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा जिस गली व रास्ते से होकर गुजरी वहां पर लोगों ने पुष्प बिछा दिये। शाही सवारी के आगे आगे गुरु महिमा अनुसार सिख महिलाओं द्वारा सेवा स्वरूप झाड़ू करते हुए पुष्प वर्षा कर वाहेगुरु की शान में चार चाँद लगा रही थी। शाही सवारी के स्वागत कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी पहुंचे। पंजाब से आए वीर खालसा ग्रुप और हलदा पाइप बैंड, दिल्ली से आर्कैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.