कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में श्रीमद् भागवत कथा सत्संग ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बड़े ही भक्ति भाव और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा बैंड-बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। कलश यात्रा के उपरांत कथा वाचक पं.राघव पाठक ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व और उसके विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्संग के महत्व के बारे में बताया। वहीं यज्ञाचार्य राहुल दुबे ने विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न कराया। परीक्षित शांती दुबे ने आरती कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.