हमीरपुर, अप्रैल 1 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बा के ऐतिहासिक जवारा मेला की शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम से निकली। सैकड़ों की संख्या में सांग धारण किए भक्तों और खप्पर में जवारे लिए महिलाओं ने कालका देवी मंदिर में मत्था टेका। भारी भीड़ के बीच पूरे कस्बे में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले मेले का भी शुभारंभ हो गया।कस्बा मुस्करा में 76 वर्ष पूर्व सन 1950 में चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन जवारे निकालने की परंपरा की शुरुआत हुई थी, जो आज भी जारी है। विश्राम कुशवाहा व स्व.अमृतलाल दाऊ के दीवालों से दोपहर शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें घोड़े, बैंड-बाजे, डीजे व स्कूली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा पुरवा मुहाल से होते हुए पंचायत घर मार्ग से शीतला देवी मंदिर पहुंची, जहां पान-बताशा चढ़ाया गया। इसके बाद...