गढ़वा, मार्च 27 -- रंका। रामनवमी पर शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय के श्री रघुनाथ अखाड़ा से रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में मंहत बलराम पांडेय के देखरख में निकला। जुलूस श्री रघुनाथ अखाड़ा से निकल चेकनाका से वापस लौटने के क्रम में रवि गैस कार्यालय पास राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं बाजार में उमेश किराना दुकान पास भी जलपान की व्यवस्था थी। रामभक्त वहां से बर मोहल्ला पहुंचा। मुख्य मार्ग पर दीपक सोनी के घर पास राम भक्तों के लिए जलपान शर्बत की व्यवस्था की गई थी। पूर्व मुखिया महिमा गुप्ता के द्वारा राम भक्त को जलपान कराया गया। कई अन्य जगहों पर भी शर्बत जलपान की व्यवस्था की गई थी। जुलूस पुनः श्री रघुनाथ अखाड़ा पहुंच शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जुलूस के दौरान भक्ति गीतों पर रामभक्त झूमते नजर आए। वहीं रामभक्तों ने करतब भी ...