गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा को लेकर पुराना अखाड़ा हुट्टी बाजार की एक बैठक मंगलवार को साहू समाज भवन में राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से झांकी व अखाड़ा धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही ध्वजारोपण व पूजन व्यवस्था आदि पर चर्चा करते हुए सबको दायित्व दिया गया। बैठक में अखाड़ा समिति का भी निर्माण किया गया। जिसमे बिनोद केशरी को लाइसेंसी, राजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, सत्यप्रकाश साहा और अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता(गोल्डी) को सचिव, जयकिशन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बबलू ताम्रकार को उस्ताद व निशान्त गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। बैठक में विशाल गुप्ता, विक्की साव, आकाश गुप्ता, राजा केशरी, उज्ज्वल साव, धनन्जय साव, चंदन साव, विनीत गुप्ता...