बांका, जनवरी 24 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। विद्या की अधिष्ठात्री मां शारदे की पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। रजौन प्रखंड का इलाका भक्ति की सागर में दिन भर गोता लगाता रहा। रजौन प्रखंड के शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल में स्थापित मां सरस्वती पूजा का पंडाल काफी चर्चा में है। दरअसल, यह पंडाल देखने में आधार कार्ड जैसा लगता है। इसे तैयार करने वालों का कहना है कि तमाम लोग आज भी सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। बहुत से लोगों का आज भी आधार कार्ड नहीं बना है। हम चाहते हैं कि लोग इस पंडाल को देखे और प्रेरित हों और आधार बनवाकर सरकारी योजनाओं से जुड़ें। इधर रजौन प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों के अलावे निजी संस्थानों से जुड़े युवाओं की टोली मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। कई जगहों पर छात्र-छात्राओं के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्य...