हापुड़, अप्रैल 18 -- सिंभावली के गांव बृहमगढ़ी में बाबा खाटू श्याम की कीर्तन कार्यक्रम में गायकों ने श्याम बाबा के भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भजन संध्या के समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। गांव के शिव मंदिर के सामने खाटू श्याम की भजन संध्या का शुभारंभ श्याम बाबा की विधि विधान से मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद भजन गायक जीतू बावरा द्वारा गणेश वंदना, गुरु वंदना व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसी क्रम में बाबा श्याम के भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। जहां भजन गायक सोनम शर्मा द्वारा लोगों के सहारे बहुत होंगे, मेरा तो सहारा श्याम तू है, पलकों का घर तैयार सावरे, आशा रख पगली आएंगे श्याम आएंगे, खाटू वाले श्याम धनी तेरा चर्चा हो गया रे, मेरे घर पर आ जाओं शीश के दानी, कीर्तन का शोक चढ़ा अब आदत हो गयी आदि भजन प्रस्...