गढ़वा, मार्च 31 -- डंडई, प्रतिनिधि। आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को डंडई के ग्रामीणों की बैठक हुई। बाजार समिति परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने की। बैठक के दौरान धूमधाम के साथ आंबेडकर जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही आंबेडकर जयंती के दिन समाज के महापुरुषों के साथ शोभायात्रा निकालने, कलाकारों और बाहर से आए अतिथियों के साथ-साथ गांव घर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। उससे पहले धन संग्रह को लेकर भी ग्रामीणों के द्वारा आपस में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाग लिए सभी लोगों के द्वारा क्षमता के अनुसार धन संग्रह में हाथ बंटाने की बात कही गई ।उस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संचालन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.