धूमधाम संग निकाली श्रीराम शोभायात्रा
अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के संयोजन में शुक्रवार को रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव मंदिर श्री बाबा गंगानाथ में मनाया गया। सुबह में भजन कीर्तन हुआ। दोपहर में भव्य आरती संग प्रकटोत्सव मनाया गया, इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीराम के डोले को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।शोभायात्रा मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ से शुरू होकर स्टेट बैंक, जट बाजार, मोहल्ला गस्तियान, मंडी चौब आदि स्थानों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक राधा रमन टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मंडल पदाधिकारियों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। संदीप रस्तौगी, प्रतुल शर्मा, कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.