धूमधाम संग निकाली ज्वाला जी की ज्योति यात्रा
अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर में भक्तों ने बुधवार को मां ज्वाला जी की ज्योति की शोभा यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद ज्वाला जी ज्योति को नगर के चामुंडा मंदिर में स्थापित किया गया।जानकारी के मुताबिक प्रति वर्ष की भांति भक्त मां ज्वाला जी की ज्योति लेकर बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां पहले से इंतजार कर रहे भक्तों ने ज्योति की पूजा अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे संग नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर भक्तों ने आरती कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई नगर के शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पहुंची। दोपहर बाद मां ज्वाला की ज्योति स्थापित की। शोभायात्रा में पंडित निकुंज शर्मा, उषा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.