रुद्रपुर, जून 7 -- सितारगंज, संवाददाता। एसएसबी परिसर में शनिवार को 57वीं वाहिनी का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को परिसर में आयोजित 57वीं वाहिनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लोक नृत्य, गायन और लहू नाटक के माध्यम से देश की विविधताओं का अनूठा प्रदर्शन किया। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि वाहिनी की स्थापना 6 जून 2012 को जामनगर में की गई। तब से अब तक वाहिनी के जवान निरंतर सीमा सुरक्षा, जनकल्याण तथा राष्ट्र सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। बताया कि बल का उद्देश्य केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के बीच ...