उरई, जून 29 -- उरई। संवाददाता शहर में संत सदगुरु कबीर दास का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में गाजे, बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कबीर दास के योगदान पर चर्चा करते हुए लोगों को उनके बताए गए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया गया। यात्रा का जगह, जगह पर स्वागत सत्कार किया गया।जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सदगुरु कबीर मानव सेवा समिति ने कबीर चौराहा राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे कार्यक्रम किया। सुबह सबसे पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजी हुई बग़घियों चार पहिया तथा तीन पहिया वाहन जिन पर बनी भव्य झांकियां सजी थी। राठ रोड पर कोरी चबूतरा विकास ट्रस्ट के साथियों और राजीव सरदार, मच्छर चौराहे पर रामदास फल वाले और राघवेंद्र वर्मा ब्लू हैवन पब्लिक स्कूल के द्वारा और अम्बेडकर चौराहे पर टीम बदलाव के साथियों ने यात्रा का स्वागत किय...