शामली, अप्रैल 2 -- कैराना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में श्री हनुमान जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम दिन कटेहरा धर्मशाला में प्रात:काल हवन पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें पंडित मनोज प्रसाद नौटियाल के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। शाम छह बजे मनोज शर्मा के द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं कमेटी के अध्यक्ष विनोद गोयल और महासचिव कमल राज मित्तल ने बताया कि चार अप्रैल को विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकल जाएगी, जिसमें अन्य राज्यों से बैंड बाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कमल मित्तल, राजीव वर्मा, दीपांशु, ऋतिक, राकेश सिंघल, पंकज, प्रमोद गोयल, शगुन मित्तल एडवोकेट, संजू वर्मा,...