रुडकी, दिसम्बर 23 -- मंगलौर, संवाददाता। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में सरस्वती मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केकेपी छात्रों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी की शिक्षा प्रदान कर रहा है। मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मंगलवार को सरस्वती मूर्ति स्थापना के वार्षिक उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंग रंग कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...