पूर्णिया, मार्च 6 -- धूमधाम के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली कसबा, एक संवाददाता।कसबा में रंगों का त्योहार होली की काफी धूम रही। सोमवार की देर संध्या विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन कार्यक्रम होने के बाद मंगलवार को सुबह समय चंद्रग्रहण का सूतक लगने के कारण होली बुधवार को खेला गया। बुधवार को सुबह से ही बच्चों व युवाओं की टोली रंग गुलाल लेकर एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। होली को लेकर कसबा के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के जवान तैनात दिखे। वहीं होली का पर्व देर संध्या तक लोगों ने मनाया। होली पर्व सौहार्द वातावरण में मनाये जाने पर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन व कसबा प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने शांति समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया है।----हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ रंगों का पर्व होली संपन्न :---मी...