अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। डॉ बी. आर.अंबेडकर जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति ने मंगलवार को रामघाट रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश सहाय, महामंत्री शशी पाल सोनी व कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह अमी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में सभी महापुरुषों की झाकियां शामिल होंगी। अन्य जनपदों से बैंड बाजा, झांकी लाने का प्रयास किया जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर स्वागत द्वार बनवाए जाएंगे। प्रशासन से अनुमति लेकर शोभायात्रा सिंह बिहार कॉलोनी, रावण टीला, बिजली घर जीटी रोड से शुरु कर डॉ. अंबेडकर पार्क पर समापन कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. अंबेडकर पार्क पर सुबह 9 बजे से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। शोभायात्रा में धम्म चक्र, पंचशील के झंडे सभी महिलाएं व बच्चे अपने हाथों में ले...