रुडकी, दिसम्बर 23 -- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह के विचारों के विपरीत कार्य कर रही है। सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ेगी। एक होटल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सबसे बड़ा उपहार भूमि का अधिकार दिया। चौधरी चरण सिंह सच्चे, ईमानदार और देशभक्त थे, लेकिन उनकी जयंती पर केन्द्र सरकार ने उन्हें भुलाते हुए अनदेखा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...