हाथरस, जनवरी 30 -- आल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी ऐजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को कर्पूरी पार्क में भारत रत्न जननायक कपूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा रही। जयंती पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण एवं विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय वीडीसी व संचालन हरेन्द्र सविता ने किया। कार्यक्रम संयोजक राजेश सत्यम,मदनलाल, संजू,अजय प्रधान, धमेंद्र वर्मा,सुरेन्द्र वर्मा, रमेश चंद्र नंद, रविन्द्र फूलवाले,योगेश वर्मा,लोकेश सविता, गौरव वर्मा,पप्पू वर्मा,राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश सविता, सतीश सविता आदि लोग ने भाग लिया। यह जानकारी सतीश चंद्र म...