हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव (जयंती) के अवसर पर गुरुवार को शहर में धूमधाम के साथ हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकी, बैंड व हनुमान बाबा का डोला शामिल रहा है। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और हनुमान जी महाराज की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। पूरा माहौल भगवान श्रीराम व हनुमान जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा और हनुमान जी मय दिखाई दिया। हनुमान शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना, हनुमान जी महाराज की आरती उतार कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजक बिज्जू गुरु व उनकी टीम द्वारा रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उड़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर जोशीला स्वागत किया। रामेश्वर उपाध्याय द्वा...