हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड मीतई के निकट सोमवार से श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हो गई। उससे पूर्व बैण्डबाजों के साथ धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गौतम ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष जितेन्द्र गौतम ने श्रीमद भागवत कथा का सोमवार को शुभारम्भ कराया। वह अपनी पत्नी सुमन गौतम के साथ परीक्षित बने है। मीतई गिजरौली से तमाम महिलाएं कलश यात्रा में अपने सिर पर कलश रखकर चली। बैंडबाजों के साथ भक्त कलश यात्रा में खूब थिरके। 19 अप्रैल तक भागवत कथा का आयोजन होगा। बीस अप्रैल को प्रसादी होगी। कथा में लोकेश महाराज प्रवचन करेंगे। यज्ञपति के रुप में सोहन गौतम और उनकी पत्नी मंजू देवी रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम ने समस्त भक्तों से कथा में आने का आहवान किया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.