प्रयागराज, मई 21 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में गर्म फर्श पर तेजी से भाग रहे श्रद्धालुओं का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिक मास की वजह से भोर से शाम तक मंदिर में श्रद्धालु आते हैं। सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप की वजह से मंदिर परिसर में फर्श पर चलना मुश्किल हो जाता है।श्रद्धालुओं की मांग है की मंदिर परिसर में लगे पत्थरों पर दरी डाल कर पानी का छिड़काव किया जाए। मंदिर समिति से जुड़े भोले गिरि ने बताया कि पानी का छिड़काव किया जाता है। स्थायी मैट बिछाने के लिए मंदिर के लोगों से वार्ता की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...