उन्नाव, दिसम्बर 22 -- उन्नाव। पछुआ हवाओं की मध्यम रफ्तार ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। ठिठुरन भरी ठंड से जिंदगी सिकुड़ गई है। दिन में आग, अलाव सहारा बन रहा है तो रात भर घरों के भीतर रजाई में लोग दुबके हुए हैं। सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा हुआ है। चार दिनों से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। सोमवार को सुबह आसमान साफ दिखा जरूर लेकिन सूर्य नहीं निकले। पछुआ हवा से गलन बढ़ गई है। तापमान भी 10 डिग्री पर आ गया। अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...