आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में भीषण शीतलहर और गलन का दौर जारी है। बुधवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। हालांकि शाम होते ही फिर गलन का असर तेज हो गया। भीषण ठंड से लोग कांपते नजर आए। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, धूप का साथ पाकर अधिकतम तापमान बढ़ गया। जनपद में लगातार तीन दिन से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को दोपहर में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 12 से बढ़कर 14.8 पर पहुंच गया। जबकि गलन अधिक होने के कारण न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को लगातार ...