धूप से बढ़ी गर्मी-उमस, जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून
बरेली, जून 14 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी-बारिश के बाद निकली तेज धूप से गर्मी-उमस की तल्खी और बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप के चलते लोग उमस से बेहाल रहे। रात के तापमान में गिरावट आई है लेकिन दिन में पारा चढ़ गया है। दिन में अधिकतम तापमान 34.4 और रात में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने तीन-चार दिन तक धूप निकलने और उसके बाद प्री-मानसून आने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। आसमान में छाए बादल छंट गए और फिर तेज धूप निकली। धूप के चलते गर्मी के साथ ही उमस ने लोगों को खूब सताया। उमस की वजह से घरों में कूलर-पंखे की हवा बेअसर सी रही। धूप की वजह से दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.