बांदा, मई 9 -- बांदा। सैलरी से सड़क तक सेवा के तहत एक बैंक ने धूप में करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को धूप से बचने के लिए छतरी एवं साफी सौंपा। एएसपी शिवराज व सीओ सौरभ सिंह ने पुलिस कर्मियों को छतरी देकर सम्मानित किया। एएसपी ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान प्रकट किया। बैंक अधिकारियों ने कहा कि प्रचंड गर्मी में घंटों तक सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालना अत्यंत कठिन कार्य है, लेकिन यातायात पुलिस कर्मी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं । यह भी पढ़ें- गर्मी में कंफर्टेबल लुक के लिए ऑर्डर करें समर फ्रेंडली हल्के आरामदायक शर्ट्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...