धूप से चढ़ेगा तापमान, हल्की बारिश के भी आसार
बरेली, अगस्त 9 -- बारिश के बाद धूप से चिलचिलाती गर्मी-उमस ने लोगों को खूब सताया। खासकर दोपहर में तेज धूप से उमस का असर अधिक रहा। दिन में अधिकतम तापमान 34.4 और रात में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। शनिवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप निकली। धूप की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी-उमस भी अधिक रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में लगातार बदलाव होता रहेगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश के बाद बादलों की आवाजाही ने बढ़ाई उमस, बारिश के आसार कभी आसमान में हल्के बादल छाने और बारिश के आसार हैं तो कभी तेज धूप से गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.