आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेज शुष्क पछुआ हवा चलने से लू जैसे हालात बने रहे। अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 29 प्रतिशत रहने के कारण सुबह से ही धूप में तीखापन महसूस किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 25 अप्रैल तक तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय विक्षोभ के राजस्थान के रास्ते आगे बढ़ने पर रविवार से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। इससे कुछ जिलों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। यह भी पढ़ें- पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर सुबह नौ बजे के बाद ही लोगों...