बरेली, मई 31 -- धूप में बढ़ी आंखों की परेशानी, स्वास्थ्य मेले में मरीजों की हुई जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार- चढ़ाव का असर जहां सेहत पर पड़ रहा है, वहीं तेज धूप के चलते नेत्र संबंधी कई परेशानी भी बढ़ गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में बुखार, डायरिया, पेट की बीमारी के साथ ही नेत्र संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही धूप के चलते आंखों में जलन, सूखापन जैसी समस्या लेकर मरीज इलाज कराने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में लोगों को मलेरियासे बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही 71 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...