मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1221 मरीजों ने उपचार कराया। डाक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी। साथ ही मरीजों को वर्तमान समय के मौसम में बचाव संबंधी सलाह दी। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में बुखार और डिहाइड्रेशन के 627 मरीज पहुंचेस्वास्थ्य सलाह डाक्टरों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया कि इस मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें, धूप में जाते समय सिर को सूती कपड़े से ढक कर रखें, खाली पेट बाहर न जाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए ओआरएस का घोल लें। नींबू पानी व मट्ठे का सेवन लगातार करते रहें। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1604 मरीजों को मिला उपचार और सलाहसं...