मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर। बीएसए कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर अड़े वरिष्ठ लिपिक अशोक मलिक का आंदोलन कार्यालय में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। बुधवार को लिपिक के विरोध प्रदर्शन के 41वें दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच लिपिक दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना दे रहे वरिष्ठ लिपिक अशोक मलिक का आरोप है कि उनके साथ प्रशासनिक स्तर पर अन्याय किया जा रहा है। उनका स्थानांतरण दुर्भावना के तहत जबरन नगर क्षेत्र कार्यालय में कर दिया है। इतना ही नहीं, वहां ज्वाइन न करने को ढाल बनाकर विभाग ने उनके वेतन पर भी रोक लगा दी है। वहीं बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि लिपिक अशोक मलिक ने ट्रांसफर होने पर नगर क्षेत्र में ज्वाइन नहीं कर अनुशासनहीनता की है, जिसके चलते वेतन पर रोक है। यदि वह नगर में जाकर ज्वाइन करें तो वेतन बहाल कर दिया ...