फतेहपुर, अप्रैल 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। तापमान में बढ़ोत्तरी से आम आदमी घर से निकलने में कतरा रहा है तो दूसरी ओर गोशालाओं में संरक्षित पशु छाया, हरा चारा और पानी के अभाव में बीमार होता जा रहा है। खुले आसमान के तले धूप में गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद अफसर जिम्मेदार पशुओं की समस्याओं से अंजान बने हैं।जिले में 63 गोशालाओं में 15 हजार पशु संरक्षित है लेकिन गर्मियों से बचाव के इंतजाम अधूरे है। जहां पर पशु खुले आसमान के नीचे तेज धूप के नीचे घूमने को मजबूर हो रहे हैं। हर चारा और छाया तक नसीब नहीं हो पा रहा है। पशु भूसा से पेट भरने को विवश हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बाद अफसर और जिम्मेदार गोशालाओं की दुश्वारियों से अंजान बने हैं। जब गोशालाओं की पड़ताल कराई गई तो कई खामियां निकलकर आई।कोट...गोशालाओं में गर्मी से बचाव के इंतजाम पुख्ता ...