गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल के गेट पर मंगलवार को धूप में खड़ी बाइक एकाएक धू धूकर जलने लगी। हालांकि सुरक्षा में लगे गार्डों ने तत्काल आसपास के बाइकों को हटाते हुए पानी डालकर आग को बुझाया गया। आसपास के लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को सराहते हुए कहा कि तत्परता नहीं दिखाने पर कई बाइक आग की चपेट में आ गये होते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...