धूप ने बढ़ाई गर्मी, तापमान पहुंचा 33 के पार
बिजनौर, सितम्बर 20 -- मौसम में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा तो उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग धूप से बचते दिखाई दिए। रविवार को सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाए। दिनभर तेज धूप का सामना करना पड़ा। नगीना स्थित कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: तेज धूप खिलने से तापमान बढ़ा वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। मौसम में तापमान बढ़ने से पिछले दिनों बारिश से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.