मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। भयंकर कोहरे के बाद गुरुवार को भी लोग ठंड से बेहाल रहे। हालांकि कोहरा कम होने और सुबह से ही निकली धूप के कारण लोगों को राहत जरूर मिली। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बुधवार की अपेक्षा बढ़ोत्तरी दिखी। गुरुवार को अधिकतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.5 तक आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को भयंकर कोहरे के साथ ही तापमान काफी घटेगा। हल्के कोहरे के साथ गुरुवार की शुरुआत हुई। सुबह नौ बजे तक धूप निकल चुकी थी। बुधवार को ठंड से कांपे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। दिन का भी तापमान थोड़ा बढ़ा, जिससे लोगों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से...