कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिला और इसके आसपास का इलाका एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सोमवार की सुबह जिले में दृश्यता काफी कम रही, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, वहीं सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिले में तीसरे दिन भी धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। शनिवार के बाद रविवार एवं सोमवार को भी खिली धूप ने ठिठुरते लोगों को सुकून दिया। खुले आसमान के नीचे लोग धूप की उष्मा का आनंद लेते दिखे। अलाव की जगह अब छतों और चौपालों पर धूप सेंकते लोग नजर आने लगे हैं। अगले 48 घंटे तक दिन के ...