संभल, फरवरी 6 -- संभल। जनपद में लगातार दूसरे दिन भी सुबह के समय खिली धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई, क्योंकि तेज पछुआ हवाओं ने वातावरण में गलन बनाए रखी। सुबह की धूप के बावजूद हवाओं की रफ्तार ने तापमान का एहसास और कम कर दिया। खासकर खुले इलाकों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को सर्द हवाओं की चुभन महसूस हुई। मौसम के इस बदले मिज़ाज के चलते दिन में धूप और ठंड का मिला-जुला असर बना रहा। वहीं सुबह-शाम के समय गलन ने लोगों को गरम कपड़ों में लिपटे रहने पर मजबूर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...