बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- बुलंदशहर, अनिल शर्मा। शहर में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार और रविवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को मार्च की गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा था, वहीं सोमवार को निकली तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास कराया। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मौसम बदलेगा। अगले दो दिनों में बादल बरसने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्यदेव के तेवर देखने को मिले। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। शाम के समय मौसम सामान्य होने पर लोगों को राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सामान्य बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...